यह ब्लाग समर्पित है मां गंगा को , इस देवतुल्य नदी को, जो न सिर्फ मेरी मां है बल्कि एक आस्था है, एक जीवन है, नदियां जीवित है तो हमारी संस्कृति भी जीवित है.
Saturday, December 5, 2009
Tuesday, November 17, 2009
यहां वीरभद्र प्रकट हुआ था ----- वीरभद्रेश्वर मंदिर (ऋषिकेश)
पिछली पोस्ट में मैने ऋषिकेश के वीरभ्रद्र क्षेत्र का इतिहास बताया था पर इस पोस्ट में यह बता दू कि क्यो इस क्षेत्र को वीरभद्र के नाम से जाना जाता है।एन सी घोष ने सन् 1973-75 के मध्य यहां ऐतिहासिक खुदाई की थी ,उससे पता चलता है कि इस स्थान पर 100 ई0 से लेकर 800 ई0 के बीच मानव सभ्यता व संस्कृति विघमान थी । खुदाई से प्राप्त वस्तुओ से पता चला कि वीर भद्र नामक नगर एक ऐतिहासिक एंव पौराणिक था । जिस पर भद्र मित्रस्य द्रोणी घाटे खुदा हूआ था । जिसका तात्पर्य द्रोणी दून की ओर से इस घाट का रक्षक भद्रमित्र था । यहां का वीरभद्रेश्वर मंदिर उत्तर कुषाण कालीन इण्टिकाओ से
बना हुआ है जिसके भद्रपीठ पर शिवलिंग है । अठ्ठारह पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार स्वंय वीरभद्र ने शिवलिग की स्थापना की थी ।
वीरभद्र शिव का भैरव स्वरूप था जिसकी उत्पत्ति दक्ष यज्ञ के विध्वंस के फलस्वरूप हई ।जिसे स्वंय शिव ने अपनी जटा पटक कर किया था ।इसके पीछे जो कथा मिलती है उसके अनुसार जब प्रजापति दक्षने महायज्ञ किया तो शिव को नही बुलाया क्योकि शिव ने एक बार बहृमा से प्रश्न पूछा तो बहृमा ने उसे अपने चारों मुखों से दिया पहले उनके चार मुख थे शिव ने उनका अंहकार चूर करने के लिए बहृमा का एक मुख काट लिया तभी से बहृमा तीन मुखी हो गये शिव को ऎसा करने पर बहृम हत्या का दोष लगा इसी दोष के कारण दक्ष पे उन्हें यज्ञ मे नही आमन्त्रि त किया । दक्षपुत्री शिव की आज्ञा से कनखल हरिद्वार जा कर यज्ञ मे सम्मिलित हुई सती ने महायज्ञ मे अपने पति का अपमान होते देख स्वंय को यज्ञाग्नि में भस्म कर लिया । इसकी सूचना जब सती के साथ यज्ञ में आये गणों ने शिव को दी तो वह क्रोधित हो उठे तत्पशचात शिव ने वीरभद्र प्रकट किया व उसे यज्ञ विध्वंस के लिए भेजा । कनखल में यज्ञ विध्वंस कर वीरभद्र वापस आकर यज्ञ विध्वंस का हाल शिव को सुनाया । शिव ने प्रसन्न हो वीरभद्र को अंगीकार किया शिव के वीरभ्रद्र को अंगीकार करने के फलस्वरूप यहां का शिवलिंग दो भागों में 60 :40 के अनुपात में विभक्त है इसलिए इसका नाम वीरभद्र पडा । शिव की आज्ञा से वीरभद्र ने अपने तेज का अंश अलग किया । जिससे आदि शंकराचार्य की उत्पत्ति मानी जाती है ।
मंदिर के समीप ही रम्भा नदी बहती है इसकी उत्पत्ति के पीछे जो कारण बताये जाते है उसके अनुसार सती के यज्ञ में भस्म हो जाने के कारण विक्षुब्ध शिव के क्रोध को शान्त करने के लिए इन्द्र ने इन्द्रलोक की अप्सरा रम्भा को भेजा । जिसे शिव ने भस्म कर दिया जो कालांतर में श्यामल रंग में रम्भा नदी के नाम से बह रही है। रम्भा व गंगा नदी के संगम पर प्राचीन दुर्ग था वीरभद्रेश्वर मंदिर वस्तुत: प्राचीन अवशेषों के उपर निर्मित है ।लेकिन आज इसका स्वरूप एक दम बदल चुका है नवीन निर्माण कार्यो ने प्राचीनता लुप्त कर दी है यहां शान्ति व आलौकिकता अभी भी वातावरण मे है।
वर्तमान में मंदिर अपने आधुनिक रूप में है कुछ लोगो का कहना है कि औरंगज़ेब ने इस मंदिर का विध्वंस किया था जबकि कुछ का मत है कि केवल कुछ हिस्सा ही खडिंत किया था इस बारे कोई ऐतिहासिक प्रमाण में नही है ।महाशिवरात्रि के दिन यहां इस मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है शिवलिंग पर जल चढाने दूर दर से श्रद्धालु आते है कहते है रम्भा नदी में स्नान कर मंदिर में शिवलिंग पर जल चढाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
______________

Thursday, October 22, 2009
2000 वर्ष से भी पुराना है यह क्षेत्र( वीरभद्र, ऋषिकेश ) त्रिमुखीमहादेव मंदिर
हरिद्वार से ऋषिकेश के मध्य वीरभद्र क्षेत्र अत्यंत ऐतिहासिक महत्व का है।ऎसे ही महत्वपूर्ण स्थल पर त्रिमुखीमहादेव एंव प्रसिद्व वीरभद्र मंदिर स्थित है।
वीरभद्र क्षेत्र का इतिहास: ज्ञात हो कि वीरभद्र का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है। 1973-75 में एनसी घोष ने यहां पुरातात्विक खुदाई की थी उसमें कुषाणकाल के मृत्युपात्र,ईटें,कुषाण सिक्के व पशुओं की जली हुई अस्थि यों के अवशेष प्राप्त हुयें थे ।यह भी ज्ञात हुआ था कि यहां 100ई. के मध्य मानव सभ्यता संस्कृति सतत विघमान थी ।यह चित्र है त्रिमुखीमहादेव मंदिर, का जो आज से लगभग 12 साल पुराना है क्योकि उस समय जैसा वीरभद्र क्षेत्र आज है वैसा नही था आज सीमाडेन्टल कालेज है, कई आश्रम है, टिहरी विस्थापितों की पुननिर्वासित बस्ती है कहने का तात्पर्य 2000सालों के उपरान्त यह बस्ती फिर बसी है। गुप्तकाल में यह प्रसिद्व शैवर्तीथ भी था और यह क्रम 800 ई.अर्थात उत्तर गुप्तकाल तक सतत् चलता रहा था।जिस समय चीनी यात्री हृवेनसांग मो-यू-लो भोर गिरी का भ्रमण कर रहा था उस समय यहां भी बौद्व हिन्दू धर्म अनुयायियों के मठ मंदिर युक्त एक महानगर था।
त्रिमुखीमहादेव मंदिर :इस मंदिर की पौराणकिता वीरभद्रेश्व महादेव मंदिर से जुडी है जब हरिद्वार स्थित कनखलमें दक्ष प्रजापति के यज्ञ कुण्ड में शिव पत्नी सती ने स्वंय को भस्म कर लिया तो शिव कुपित हो उठे उन्हें शांत करने के लिये देवताओं ने शिव के स्थान से थोडी दूरी पर उन्हें प्रसन्न करने के लिए गहन स्तुति की इस पर शिव प्रसन्न व शांत हुये ,वह सौम्य रूप में आ गये और अपने त्रयम्बकेशवर रूप में अर्थात तीन मुखों से तीन देवताओं ब्रहृमा,विष्णु, इन्द्र को आर्शीवाद दिया । तत्पशचात कनखल जाकर देवताओं को पुर्नजीवित किया तथा यज्ञ संपूर्ण कराया ।त्रिमुखीमहादेव मंदिर वह स्थान है जहां ब्रह्मा,विष्णुव इन्द्र को भगवान शिव के त्रिम्भकेशवर रूप का प्रतीक शिला त्रिमुखालिंग इस मंदिर की मुख्य विशेषता है।भगवान शिव का लिंग प्रतिमा रूप में निष्कल लिंग एंव मुखालिंग दोनो ही प्रचलित है।गढवाल में प्रचलित शिव की लिंग प्रतिमा रूप में सर्वाधिक निष्कल लिंगों का ही प्रचलन है ओर अधिकांश मंदिरों में यही रूप दिखायी पडता है।
मुखालिगों में शिव लिंग विग्रह और पुरूष-विग्रह का समन्वय है । इसी कारण इन्हें मिश्र श्रेणी में रखा गया है । एस.राजन अपनी पुस्तक इंडियन टेम्पुल स्टाइल में लिखते है कि,"सर्वप्रथम ज्ञात लिंग मुखालिंग प्रकार के है। एक मुख वा पंचमुखालिंग लिंगों की प्रप्ति मंदिरों में हई है किंतु मुखालिंग प्रतिमा यहां पर दुर्लभ व अदभुत है,जो मुखालिंग उत्तराखण्ड के मंदिरों में प्राप्त होते है।
मुखालिंग भगवान शिव के सौम्य रूप के घोतक है ।जो कि ब्रह्मा,विष्णु और इन्द्र को एक साथ वरदान देने का प्रतीक है । सुंदर शिलामुखालिंग गुप्तकालीन है ।शिव के शांत मुख पर सती का विरह भी देखा जा सकता है।वास्तुकला की दृष्टि से इसका निर्माण पहली या दूसरी शताब्दी का माना गया है ।चूंकि शिवलिंग के मुखालिगों में चर्तुमुखालिंगों,एकमुखालिंग एंव पंचमुखालिंग लिंगों के र्दशन भारत के अन्य मंदिरों के गर्भगृहों में मिलते है ।त्रिमुखालिंग इसको वास्तव में बिल्कुल अनोखा एंव जिज्ञासु बनाता है ओझा निबन्ध संग्रह भाग एक पृष्ठमें कहा गया है।कि "यह मुर्तियां अनन्त ब्रमाण्ड रूप शिवलिंग की थाह लेने के लिए ब्रहृमा विष्णु का नीचे की ओर जाना सुचित करती है ।" डा0 यशवंत घटोच ने इसे शैव-सम्प्रदाय की उच्चता का सूचक कहा है ।
प्राचीन समय से ही यह स्थल सिद्वों की तपस्थली रहा है गुप्तकाल में प्रमुख शैवर्तीथ होने के कारण बडे-बडे सिद्व पुरूष यहां भगवान शिव की अराधना व तप किया करते थे। इस स्थान पर कई बार दैवीय अनुभूति होने की बात सुनने में आती है । बहुत पहले यह भी सुनने मे आता था कि एक नाग भी यहां र्दशन करने आता था । जो सभ्यता व संस्कृति लुप्त हो गयी थी सिर्फ मंदिर ही शेष था व खेतों में प्राचीन अवशेष व छोटे-छोटे मंदिर इस स्थान पर मिलते थे नवनिर्माण के समय इनका सही रूप में संरक्षण नही हुआ न जाने कितनी ही दुलर्भ पुरातात्विक महत्व की चीजें नष्ट हो गयी केवल कुछ हिस्सा ही पुरातत्व विभाग ने संरक्षित किया है । कितने दुख की बात है एक तरफ तो माल कल्चर हम अपना रहे है, अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कितना ही धन अपव्यय कर देते है ।दुसरी तरफ इस ओर ध्यान जाता ही नही है ।वास्तव में ऐतिहासिक धरोहरो की उपेक्षा एक अतुलनीय हानि है । इन अमूल्य प्राचीन सभ्यताओं की वास्तुकला के नमुने व संस्कुति को दर्शाने वाले ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है ।

_______________
Monday, October 5, 2009
क्या सचमुच गंगा की सुध आ गयी.......
जब से मैने "गंगा नदी ही नही संस्कृति भी "आलेख लिखा मै यह सोच रही थी किसने पढा होगा क्या किसी के पास र्फुसत है मेरी मां गंगा के बारे में सोचने की लोगो को उनके लाइफस्टाइल,रिश्तों के बारे में ही सोचने से र्फुसत नही उन्हे क्या पडी कि इस देवतुल्य नदी के बारे में सोचे उन्हे सिर्फ अपने पाप ही तो धोने है या अस्थियां ही तो प्रवाहित करने के लिए गंगा की याद आयेगी मै यु आम लोगो की बात नही कर रही हुं क्योकि उनकी आस्था तो पूर्णतया गंगा से जुडी है लेकिन वो इतने समर्थ नही जो इस बारे में कुछ कर सके मै कर रही हुं उन लोगों कि जो समर्थ है पर कुछ करेगे नही क्योकि उन्हे क्या जरूरत है?गंगा की दुर्दशा से सभी परिचित है लेकिन आज सुबह जब अखबारों पर निगाह गयी तो कुछ उम्मीद की किरणे नजर आई।आप को भी पता होगा फिर भी एक नजर इन खबरों पर डालिए-
काश ये सारे प्रयास हकीकत में सकार हो जाये और सिसकती गंगा को खिल कर प्रवाहित होने का मौका मिल जाये । गंगा को मां कहने वाले लाडलों को यह जानना भी जरूरी है जब भगीरथ अपने कठोर तप से इस र्स्वगीय नदी को पृथ्वी पर ले आये तो आज भगीरथ प्रयास में कमी न आये।ये प्रयास सिर्फ मेलों को ध्यान में ही रख कर के न हो वरन हमेंशा के लिए गंगा को साफ व प्रदुषण मुक्त किया जाये...........
Wednesday, September 30, 2009
गंगा नदी ही नही एक अद्भभुत संस्कृति भी....... अन्तिम भाग.. (वर्तमान परिवेश में गंगा)
गंगा नदी ही नही संस्कुति भी....अन्तिम भाग.........
मैने अपनी पुरानी पोस्टों में ज्रिक किया था कि गंगा नदी से मूर्तिकार व चित्रकार सभी प्रभावित रहे है, तो यहां पर यह बताना और भी जरूरी हो जाता है कि हमारे समाज के मनोरंजन का सबसे सशक्त व असरदायक माध्यम सिनेमा को भी गंगा नदी ने आकर्षित किया चाहे फिल्मों की पटकथा की मांग हो या फिर गंगा के उपर बनी फिल्में व गाने ही क्यूं न हो कितनी ही किताबें ,लेख, आडियों विडियों एलबमें ,चित्रकथायें, ड्राक्युमेंट्री इत्यादि गंगा नदी पर बन चुकी है।गंगा के बारे में अभी तक उसकी ऎतिहासिकता एंव पौराणिकता व नदी किनारें पल्लवित हुई संस्कुति के बारे काफी कुछ बता चुकी हूं। अब आगे....अगर पौराणिकता एंव धार्मिकता की दृष्टि से हटकर गंगा को एक नदी के रूप में देखे तो संसार के लम्बे जलमार्गों में सें एक गंगा नदी का नाम भी आता है ,यही पहली ऎसी नदी है जिसकी जलधारा को नौकाआ द्वारा भारवहन के लिए तथा आवागमन के प्रमुख साधन के लिए प्रयोग किया जाता है ।नदी में मछलियां तथा सर्पो की अनेक प्रजातियां पायी जाती है, यह कृषि ,पर्यटन ,साहसिक खेलों के लिए एंव उघोगों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दंती है ।वैज्ञानिक मानते है कि इस के नदी के जल में बैक्टीरियों फेज नामक विषाणु होते है जो जीवाणु व विषाणु को जीवित नही रहने देता।
इसकी मिटट्री.घाटी उपजाउ एंव घनी आबादी वाली हैं कलकत्ता,हावडा,पटना,इलाहाबाद एंव कानपुर जैसे बडे व औघौगिक नगर इसके किनारे बसे है।कलकत्ता तक पहुंचते -पंहुचते गंगा इतनी प्रदुषित हो जाती है कि उसकी वैभवता व पवित्रता मात्र काल्पनिक लगने लगती है किनारे बसे तीर्थो ,नगरों में धार्मिक ,सामाजिक,सांस्कृतिक व पर्यावरण का प्रदुषित प्रकोप आज की कटु वास्तवकिता है वे र्तीथ जिनको देखने मात्र से ही मनुष्यों कों मोक्ष प्राप्त होता था उनकी पावनता संदेहास्पद हो चुकी है।
गंगा को सिर्फ स्वर्गिक नदी मान कर पूजा करने के व स्नान करने के अलावा यह सोचने की आवश्यकता है कि गंगा ने जो हमें समृद्वशाली संस्कृति ,सभ्यता ,उपजाऊ घाटी ,वन-सम्पदा ,मैदान ,जल-सस्थान ,विघुत -विकास की सम्भावनायें दी है उनका संरक्षण कितना आवश्यक है । तेजी से बढता प्रदुषण इस सबको विनाश की और ले जायेगा और क्या हम अपनी सभ्यता संस्कृति को यूं ही नष्ट होते देखते रहेगे ?क्या हिमालय की सुध लेने की आवश्यकता नही है ?इस वैज्ञानिक ,भौतिकतावादी युग में अपनी जलवायु प्रकुति को देखते हुए विकास का माडल चुनने की आवश्यकता है न की किसी की नकल की ।
बहराल तेजी से बदलते भागते इस युग में जहां सभ्यता व संस्कृति जैसे शब्द अपने मायने खो रहे है वहां सदियों से गंगा के प्रति जों श्रद्वा व भक्ति हमारे पूवजों ने हमें सिखाइ है उसका सार इसी में है हम इसकी पवित्रता व वैभवता को बचायें रखने के लिए प्रयत्नशील हो आज से ही........कही ऎसा न हो कि बस हम यह गीत ही गाते रह जाये कि "गंगा में स्नान करेगे अपनी मुक्ति के लिए "......और आने वाली पीढी को उसकी कहांनियां ही सुनाते रह जाये..........।
----------------
(चित्र गुगल व टि्प एडवाइसर से साभार)
Monday, September 28, 2009
गंगा नदी ही नही एक अद्भभुत संस्कृति भी--भाग-3
हिमालय से लेकर गंगासागर के सफर में इसके किनारे बसे नगरों एंव संस्कृति की शुरूवात तो गंगोत्री से ही हो जाती है 6माह शीतकाल में गंगोत्री में भले कोई न जाता हो पर ग्रीष्मकाल शुरू होते ही गंगोत्री में लोगो जमावडा लगना शुरू हो जाते है। 1816ई0 में जेम्स वेली फ्रेजर के दल के लोग जब गंगांत्री पहुंचे तो तीर्थ के वातावरण आैर दृश्य देख कर चकित रह गये थे।इसके किनारे बसे नगरों में शिवालिक पर्वत माला के आस-पास का क्षेत्र सदियों से साधु -संतो के तप व सिद्वि के स्थल रहे रहे है।
(चित्र गंगोत्री मंदिर : गंगोत्री)
हिमालय की कंदराअो में महर्षि व्यास ने पुराणों की रचना की।उत्तर दिशा से भागीरथी तथा पूरब दिशा से अलकनन्दा के संगम के बाद ही इन नदियों का नाम गंगा पडता है । इसके किनारे बसे नगर को देवप्रयाग कहते है जिसे सुदर्शन तीर्थ के रूप में भी जाना जाता हैं। भागीरथी के पावन संगम पर बसे पंचप्रयागों में यह एक प्रमुख प्रयाग है।
<---(चित्र--देवप्रयाग,भागीरथी व अलकनन्दा का संगम)
(चित्र :कुम्भनगरी हरिद्वार) ----->
ऋषिकेश तो ऋषियों की तपस्थली रहा है ,प्राचीन समय में यह अग्नि स्थान एंव वैष्णव तीर्थ के रूप में विख्यात हो चुका था । गंगाद्वार अर्थात हरिद्वार से कौन परिचित नही है यही से गंगा का मैदानी सफर शुरू हो जाता है । कहते है गंगा सब जगह आसानी से मिल जाती है पर प्रयाग सागर संगम एंव हरिद्वार में गंगा तक पहुंचना दैवीय कृपा होती है इस पौराणिक कुम्भ नगरी का महामत्य बहुत अधिक है आगामी 2010 में कुम्भ मेला भी अबकी बार हरिद्वार में ही पड रहा है जिसमें भाग लेने देश से ही नही देश से भी साधु-महात्माआे एंव आम लोगों के अलावा शासन प्रशासन की भी तैयारियां शुरू हो चुकी है।
गंगातटीय नगरों मे प्रयाग व त्रिवेणी संगम का भी बहुत महत्व है । गंगा यमुना के संगम में स्नान करने वालों को 10 यज्ञों का लाभ मिलता है क्योकि संगम पर देवताआे , द्विकपालों , लोकपालों ,सिद्वों सनतकुमारों ,सूयदेव आैर महाविष्णु का निवास है । सांस्कृतिक एंव एतिहासिक नगरी प्रयाग गुप्तकाल में अपने उन्नति के चरमोत्कर्ष पर थी ।चीनी यात्री हृवेनसांग 629 में प्रयाग में हर्षवद्वन द्वारा आयोजित धार्मिक सम्मेलन में भाग लेने आया था ।
काशी या वाराणशी भी उत्तरवैदिक काल में परम ख्याति पर थी । हुवेनसांग ने उल्लेख किया है कि वाराणसी हर्ष साम्राज्य का समृद्वशाली भाग थी । काशी शिक्षा ,विज्ञान ,एंव संगीत का केन्द्र बनी तो में काशी सातवीं शताब्दी में आयुवेदाचार्यों का सम्मेलन वर्ष भर चलता था। गंगा किनारे जो भी संस्कुति पनपी वह विकसित व समृद्व ही रही । इस देवतुल्य नदी ने हम मनुष्यो को क्या नही दिया आैर हमने बदले में गंगा नदी को क्या दिया ? यह बाद में, पहले थोडा इसके किनारे बसे नगरों के वैभवशाली अतीत पर नजर डालते हुए आगे बढते है ..........
काशी के घाटों तथा पाठशालाआे में महान विभूतियां पैदा हुई । काशी भक्ति आंदोलन का केन्द्र बनी तो 19वी सदी में पुनरूत्थान का केन्द्र बनने का गौरव भी इसे ही प्राप्त हुआ । इस नगरी ने भारत को कला ,साहित्य ,दर्शन ,संगीत नृत्य एंव शिक्षा के क्षेत्र में भी महान उपलब्धियां प्रदान की ।यहां गंगा की लहरों में वाराणसी की प्राचीन संस्कृति का संगीत आज भी सुनायी देता है।
एक आेर महत्वपूर्ण प्राचीन एतिहासिक नगर का नाम गंगा से जुडा है वह है पाटलिपुत्र जहां गंगा व सोन नदी के संगम पर राजनीतिशास्त्र,बौद्व व जैनधर्मो ने अपना विकास किया ,सम्राट अशोक भी यही की देन है। जिसने बौद्व धर्म का प्रचार प्रसार दूसरे देशों में किया। इसी तरह कन्नौज,काम्पी एंव बिठ्रठूर जैसे गंगा के किनारे बसे नगरों का सम्बन्ध सांस्कतिक एंव साहित्यिक आंदोलनों से रहा है।..................शेष अगले भाग में (वर्तमान परिपेक्ष्य में गंगा)
________________
(कुछ चित्र गुगल से साभार)
,
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
यहां वीरभद्र प्रकट हुआ था ----- वीरभद्रेश्वर मंदिर (ऋषिकेश)
पिछली पोस्ट में मैने ऋषिकेश के वीरभ्रद्र क्षेत्र का इतिहास बताया था पर इस पोस्ट में यह बता दू कि क्यो इस क्षेत्र को वीरभद्र के नाम से जाना ...
-
भगीरथ घर छोड़कर हिमालय के क्षेत्र में आए। इन्द्र की स्तुति की। इन्द्र को अपना उद्देश्य बताया। इन्द्र ने गंगा के अवतरण में अपनी असमर्थता...
-
आदिकाल से बहती आ रही हमारी पाप विमोचिनी गंगा अपने उद्गम गंगोत्री से भागीरथी रूप में आरंभ होती है। यह महाशक्तिशाली नदी देवप्रयाग में अलकनंदा ...
-
बड़ सुख सार पाओल तुअ तीरे ! हम भी कुंभ नहा आए ! हरिद्वार के हर की पौड़ी में डुबकी लगाना जीवन का सबसे अहम अनुभव था। आप इसे...

.jpg)

.jpg)