आखिर गंगा की सुध आ ही गयी...................
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री माननीय डा0 रमेश पोखरियाल ने गंगा सरंक्षण का संकल्प लिया है।17 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष अब स्पर्श गंगा दिवस के रूप में मनाया जायेगा ।गंगा का प्रदुषण मुक्त किये जाने के सुध जो उत्तराखण्ड मे आयी है उसके तहत यहां के मुख्यमंत्री भी यह मानते है कि गंगा के संरक्षण की जिम्मेदार यहां के बच्चे -बच्चे पर होनी चाहिए । प्रदेश सरकार गंगा की स्वच्छता के लिए गंभीर है होना भी चाहिए।
इस प्रदेश के लोग गंगा को उत्तराखण्ड का मायका कहते है सो संरक्षण की जिम्मेदारी से वह कतई पीछे नही है।गंगा के विषय में जो भी अपमानजनक टिप्पणी करे उन्हे यह समझना चाहिए भले ही हम हिन्दुस्तानी भले दिल के है लेकिन जब बात हमारे विषय में कहे हमारी नदी को बीमारी कह दे तो हर हिन्दुस्तानी को समझ लेना चाहिए जिन लोगो की भाषा व संस्कृति को अपनाने में हम अपनी शान समझते है वह हमारे बारे क्या सोचते है।
गंगा नदी को यदि काई बीमारी तक कह दे तो यदि अब भी हम सचेत नही हुए तो कब होगें ,हमारे नदियों को पहाडों व अन्य प्राकृतिक सम्पदाओ की रक्षा हमें ही करनी है।
जिस तरह उत्तराखण्ड में इस नदी के विषय में सरकार व जनता जागरूक हो गयी यदि समस्त गंगा के प्रदेशों में व अन्य नदियों के संरक्षण व स्वच्छता की सुध पूरे भारतवर्ष में हो तो क्या मरणासन्न गंगा को बचाया नही जा सकता। सख्ती से गंगा में डाले जाने वाले नालों पर तत्काल रोक लगायी जानी चाहिए।यह अभियान समस्त देश में हो तो कितना अच्छा हो ।
मेरे आलेख नदी ही नही सस्कृति भी है गंगा पर लोगो द्वारा टिप्पणी भी की गयी कि गंगा की स्थिति के लिए अब क्या उपाय हो सबसे अहम बात जागरूकता व मन में विश्वास व दृढ सभी लोगों द्वारा किया गया दृढ संकल्प हो तभी काई भी अभियान व योजना सफल होती है ईमानदारी से किया काई भी प्रयास कभी विफल नही होता मुझे अपने पिता द्वारा सिखाई गयी इस बात पर पूर्ण विश्वास है कि भगवान भी उसी की मदद करता है जो अपनी मदद खुद करता है............................।
इन्ही प्रयासों की चन्द तस्वीरे जो विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हई take a look.......
प्रस्तुतकर्ता-
सुनीता शर्मा
स्वतंत्र पत्रकार
ऋषिकेश , उत्तराखण्ड
यह ब्लाग समर्पित है मां गंगा को , इस देवतुल्य नदी को, जो न सिर्फ मेरी मां है बल्कि एक आस्था है, एक जीवन है, नदियां जीवित है तो हमारी संस्कृति भी जीवित है.
Friday, December 18, 2009
Tuesday, December 15, 2009
लो क सं घ र्ष !: गंगा ही नहीं हमारा जीवन ही प्रदूषित कर दिया गया है
मानव सभ्यता नदियों के किनारे जन्मी है, पली है और बढ़ी है पानी के बगैर हम रह नहीं सकते हैं । विश्व में बड़े-बड़े शहर और आबादी समुद्र के किनारे है या नदियों के किनारे पर स्तिथ है । कभी भी जल के श्रोत्रों को कोई गन्दा नहीं करता था लेकिन जब पूँजीवाद ने अपने विचारों के तहत मुनाफा को जीवन दर्शन बना दिया है, तब से हर चीज बिकाऊ हो गयी है जल श्रोत्रों को भी गन्दा करने का काम उद्योगपतियों, इजारेदार पूंजीपतियों ने मुनाफे में अत्यधिक वृद्धि के लिए गन्दा कर दिया है । हमारा जनपद बाराबंकी जमुरिया नदी के किनारे पर था और अब जमुरिया नाले के किनारे है । जनपद मुख्यालय के पास एक शुगर मिल स्थापित होती है जिसका सारा गन्दा पानी जमुरिया में गिरना शुरू होता है और फिर तीन और कारखाने लगते हैं जिनका सारा कूड़ा-कचरा जमुरिया में गिरकर नाले में तब्दील कर दिया है । नगर नियोजकों ने जो पूंजीवादी मानसिकता से ग्रसित हैं । उन लोगो ने शहर के सम्पूर्ण गंदे पानी को जमुरिया नदी में डाल कर उसको मरणासन्न कर डाला है । नहरों, बड़ी सड़कों, रेलवे लाइनों ने जमुरिया नदी में आने वाले पानी को भी रोककर उसके प्रवाह को समाप्त कर दिया है ।
ब्रिटिश साम्राज्यवाद ने अँधाधुंध तरीके से जंगलो की कटाई कर जमुरिया नदी को उथली कर दिया था । वन विभाग ने कागज पर इतने पेड़ लगा दिए हैं की जनपद में कोई भी जगह पेड़ लगने से अछूती नहीं रह गयी है । जमुरिया में मछली से लेकर विभिन्न जीव जंतुओं का विनाश भी मुनाफे के चक्कर में हुआ है । जहर डाल कर पानी को विषाक्त कर मछलियां मारी गयी जिससे पानी कि सफाई का कार्य भी स्वत: बंद हो गया ।
गंगा गौमुख से निकल कर बंगाल कि खाड़ी तक जाती है जिसमें हजारों नदियाँ , उपनदियाँ मिलती हैं । जमुरिया नदी के साथ जो कार्य हुआ वही गंगा के साथ हुआ है । जमुरिया नदी भी से गंगा बनती है । जब हमारी मां या बाप या प्राणरक्षक गंगा हो या जमुरिया उसको पहले साम्राज्यवाद ने बर्बाद किया और अब हमारे उद्योगपति, पूंजीपति और नगर नियोजक हमारी नदियों को समाप्त करने पर तुले हैं। यह लोग यह चाहते हैं की पानी के ऊपर उनका सम्पूर्ण अधिपत्य हो जाए और कम से कम 20 रुपये लीटर पानी हम बेचें । आज जरूरत इस बात की है कि इन पूंजीवादी, साम्राज्यवादी शक्तियों व उनके द्वारा उत्पन्न नगर नियोजकों के खिलाफ जन आन्दोलन नहीं चलाया जाता है तो हमारी गंगा बचेगी न हमारी जमुरिया ।
सुमन
loksangharsha.blogspot.com

Sunday, December 13, 2009
गंगा के करीब विकसित होगे........Beaches........
नूतन वृत्तियों का अपनाने में काई बुराई नही होती इस स्थान पर विदेशी आते है रहते है यहां के युवक-युवतियों से विवाह रचाते है विदेशी यहां की संस्कृति में रचे बसे है यदि लक्ष्मण झूला व स्वर्गाश्रम का इलाका देखा जाये जहां अध्यात्म की गंगा बहती है तो विदेशियों का प्रभाव स्थानीय जनता पर भी पडता है । वर्ष 1997 में मैने दैनिक जागरण के लिए एक आलेख लिखा था मुसीबत में है विदेशी सैलानी जिसमें मैने यहां आने वाले विदेशी सैलानीयों की परेशानियों का जिक्र किया था।यहां गंगा के करीब एक स्थान है जहां विदेशी आराम फरमाते है उसे गोवा बीच का नाम दिया जाता है खबरे है इसे और अधिक विकसित किया जा रहां है।पहले इसे पसन्द नही किया जाता था व एक अपसंस्कृति का जन्म मिलने की संभावना को कहा जाता था पर अब उत्तराखण्ड सरकार पर्यटन को बढावा देने के चक्कर में कुछ समझना नही चाहती क्या करे लाइफ अब बदल चुकी है लोगो को संस्कृति अपसंस्कृति से काई र्फक नही पडता फिर यहां की जनता इन प्रभावों से अछूती कैसे रहे उन्हें सबसे आगे निकलना है न ...............................
(photo from tripadvisors)
Saturday, December 5, 2009
Tuesday, November 17, 2009
यहां वीरभद्र प्रकट हुआ था ----- वीरभद्रेश्वर मंदिर (ऋषिकेश)
पिछली पोस्ट में मैने ऋषिकेश के वीरभ्रद्र क्षेत्र का इतिहास बताया था पर इस पोस्ट में यह बता दू कि क्यो इस क्षेत्र को वीरभद्र के नाम से जाना जाता है।एन सी घोष ने सन् 1973-75 के मध्य यहां ऐतिहासिक खुदाई की थी ,उससे पता चलता है कि इस स्थान पर 100 ई0 से लेकर 800 ई0 के बीच मानव सभ्यता व संस्कृति विघमान थी । खुदाई से प्राप्त वस्तुओ से पता चला कि वीर भद्र नामक नगर एक ऐतिहासिक एंव पौराणिक था । जिस पर भद्र मित्रस्य द्रोणी घाटे खुदा हूआ था । जिसका तात्पर्य द्रोणी दून की ओर से इस घाट का रक्षक भद्रमित्र था । यहां का वीरभद्रेश्वर मंदिर उत्तर कुषाण कालीन इण्टिकाओ से
बना हुआ है जिसके भद्रपीठ पर शिवलिंग है । अठ्ठारह पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार स्वंय वीरभद्र ने शिवलिग की स्थापना की थी ।
वीरभद्र शिव का भैरव स्वरूप था जिसकी उत्पत्ति दक्ष यज्ञ के विध्वंस के फलस्वरूप हई ।जिसे स्वंय शिव ने अपनी जटा पटक कर किया था ।इसके पीछे जो कथा मिलती है उसके अनुसार जब प्रजापति दक्षने महायज्ञ किया तो शिव को नही बुलाया क्योकि शिव ने एक बार बहृमा से प्रश्न पूछा तो बहृमा ने उसे अपने चारों मुखों से दिया पहले उनके चार मुख थे शिव ने उनका अंहकार चूर करने के लिए बहृमा का एक मुख काट लिया तभी से बहृमा तीन मुखी हो गये शिव को ऎसा करने पर बहृम हत्या का दोष लगा इसी दोष के कारण दक्ष पे उन्हें यज्ञ मे नही आमन्त्रि त किया । दक्षपुत्री शिव की आज्ञा से कनखल हरिद्वार जा कर यज्ञ मे सम्मिलित हुई सती ने महायज्ञ मे अपने पति का अपमान होते देख स्वंय को यज्ञाग्नि में भस्म कर लिया । इसकी सूचना जब सती के साथ यज्ञ में आये गणों ने शिव को दी तो वह क्रोधित हो उठे तत्पशचात शिव ने वीरभद्र प्रकट किया व उसे यज्ञ विध्वंस के लिए भेजा । कनखल में यज्ञ विध्वंस कर वीरभद्र वापस आकर यज्ञ विध्वंस का हाल शिव को सुनाया । शिव ने प्रसन्न हो वीरभद्र को अंगीकार किया शिव के वीरभ्रद्र को अंगीकार करने के फलस्वरूप यहां का शिवलिंग दो भागों में 60 :40 के अनुपात में विभक्त है इसलिए इसका नाम वीरभद्र पडा । शिव की आज्ञा से वीरभद्र ने अपने तेज का अंश अलग किया । जिससे आदि शंकराचार्य की उत्पत्ति मानी जाती है ।
मंदिर के समीप ही रम्भा नदी बहती है इसकी उत्पत्ति के पीछे जो कारण बताये जाते है उसके अनुसार सती के यज्ञ में भस्म हो जाने के कारण विक्षुब्ध शिव के क्रोध को शान्त करने के लिए इन्द्र ने इन्द्रलोक की अप्सरा रम्भा को भेजा । जिसे शिव ने भस्म कर दिया जो कालांतर में श्यामल रंग में रम्भा नदी के नाम से बह रही है। रम्भा व गंगा नदी के संगम पर प्राचीन दुर्ग था वीरभद्रेश्वर मंदिर वस्तुत: प्राचीन अवशेषों के उपर निर्मित है ।लेकिन आज इसका स्वरूप एक दम बदल चुका है नवीन निर्माण कार्यो ने प्राचीनता लुप्त कर दी है यहां शान्ति व आलौकिकता अभी भी वातावरण मे है।
वर्तमान में मंदिर अपने आधुनिक रूप में है कुछ लोगो का कहना है कि औरंगज़ेब ने इस मंदिर का विध्वंस किया था जबकि कुछ का मत है कि केवल कुछ हिस्सा ही खडिंत किया था इस बारे कोई ऐतिहासिक प्रमाण में नही है ।महाशिवरात्रि के दिन यहां इस मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है शिवलिंग पर जल चढाने दूर दर से श्रद्धालु आते है कहते है रम्भा नदी में स्नान कर मंदिर में शिवलिंग पर जल चढाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
______________

Thursday, October 22, 2009
2000 वर्ष से भी पुराना है यह क्षेत्र( वीरभद्र, ऋषिकेश ) त्रिमुखीमहादेव मंदिर
हरिद्वार से ऋषिकेश के मध्य वीरभद्र क्षेत्र अत्यंत ऐतिहासिक महत्व का है।ऎसे ही महत्वपूर्ण स्थल पर त्रिमुखीमहादेव एंव प्रसिद्व वीरभद्र मंदिर स्थित है।
वीरभद्र क्षेत्र का इतिहास: ज्ञात हो कि वीरभद्र का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है। 1973-75 में एनसी घोष ने यहां पुरातात्विक खुदाई की थी उसमें कुषाणकाल के मृत्युपात्र,ईटें,कुषाण सिक्के व पशुओं की जली हुई अस्थि यों के अवशेष प्राप्त हुयें थे ।यह भी ज्ञात हुआ था कि यहां 100ई. के मध्य मानव सभ्यता संस्कृति सतत विघमान थी ।यह चित्र है त्रिमुखीमहादेव मंदिर, का जो आज से लगभग 12 साल पुराना है क्योकि उस समय जैसा वीरभद्र क्षेत्र आज है वैसा नही था आज सीमाडेन्टल कालेज है, कई आश्रम है, टिहरी विस्थापितों की पुननिर्वासित बस्ती है कहने का तात्पर्य 2000सालों के उपरान्त यह बस्ती फिर बसी है। गुप्तकाल में यह प्रसिद्व शैवर्तीथ भी था और यह क्रम 800 ई.अर्थात उत्तर गुप्तकाल तक सतत् चलता रहा था।जिस समय चीनी यात्री हृवेनसांग मो-यू-लो भोर गिरी का भ्रमण कर रहा था उस समय यहां भी बौद्व हिन्दू धर्म अनुयायियों के मठ मंदिर युक्त एक महानगर था।
त्रिमुखीमहादेव मंदिर :इस मंदिर की पौराणकिता वीरभद्रेश्व महादेव मंदिर से जुडी है जब हरिद्वार स्थित कनखलमें दक्ष प्रजापति के यज्ञ कुण्ड में शिव पत्नी सती ने स्वंय को भस्म कर लिया तो शिव कुपित हो उठे उन्हें शांत करने के लिये देवताओं ने शिव के स्थान से थोडी दूरी पर उन्हें प्रसन्न करने के लिए गहन स्तुति की इस पर शिव प्रसन्न व शांत हुये ,वह सौम्य रूप में आ गये और अपने त्रयम्बकेशवर रूप में अर्थात तीन मुखों से तीन देवताओं ब्रहृमा,विष्णु, इन्द्र को आर्शीवाद दिया । तत्पशचात कनखल जाकर देवताओं को पुर्नजीवित किया तथा यज्ञ संपूर्ण कराया ।त्रिमुखीमहादेव मंदिर वह स्थान है जहां ब्रह्मा,विष्णुव इन्द्र को भगवान शिव के त्रिम्भकेशवर रूप का प्रतीक शिला त्रिमुखालिंग इस मंदिर की मुख्य विशेषता है।भगवान शिव का लिंग प्रतिमा रूप में निष्कल लिंग एंव मुखालिंग दोनो ही प्रचलित है।गढवाल में प्रचलित शिव की लिंग प्रतिमा रूप में सर्वाधिक निष्कल लिंगों का ही प्रचलन है ओर अधिकांश मंदिरों में यही रूप दिखायी पडता है।
मुखालिगों में शिव लिंग विग्रह और पुरूष-विग्रह का समन्वय है । इसी कारण इन्हें मिश्र श्रेणी में रखा गया है । एस.राजन अपनी पुस्तक इंडियन टेम्पुल स्टाइल में लिखते है कि,"सर्वप्रथम ज्ञात लिंग मुखालिंग प्रकार के है। एक मुख वा पंचमुखालिंग लिंगों की प्रप्ति मंदिरों में हई है किंतु मुखालिंग प्रतिमा यहां पर दुर्लभ व अदभुत है,जो मुखालिंग उत्तराखण्ड के मंदिरों में प्राप्त होते है।
मुखालिंग भगवान शिव के सौम्य रूप के घोतक है ।जो कि ब्रह्मा,विष्णु और इन्द्र को एक साथ वरदान देने का प्रतीक है । सुंदर शिलामुखालिंग गुप्तकालीन है ।शिव के शांत मुख पर सती का विरह भी देखा जा सकता है।वास्तुकला की दृष्टि से इसका निर्माण पहली या दूसरी शताब्दी का माना गया है ।चूंकि शिवलिंग के मुखालिगों में चर्तुमुखालिंगों,एकमुखालिंग एंव पंचमुखालिंग लिंगों के र्दशन भारत के अन्य मंदिरों के गर्भगृहों में मिलते है ।त्रिमुखालिंग इसको वास्तव में बिल्कुल अनोखा एंव जिज्ञासु बनाता है ओझा निबन्ध संग्रह भाग एक पृष्ठमें कहा गया है।कि "यह मुर्तियां अनन्त ब्रमाण्ड रूप शिवलिंग की थाह लेने के लिए ब्रहृमा विष्णु का नीचे की ओर जाना सुचित करती है ।" डा0 यशवंत घटोच ने इसे शैव-सम्प्रदाय की उच्चता का सूचक कहा है ।
प्राचीन समय से ही यह स्थल सिद्वों की तपस्थली रहा है गुप्तकाल में प्रमुख शैवर्तीथ होने के कारण बडे-बडे सिद्व पुरूष यहां भगवान शिव की अराधना व तप किया करते थे। इस स्थान पर कई बार दैवीय अनुभूति होने की बात सुनने में आती है । बहुत पहले यह भी सुनने मे आता था कि एक नाग भी यहां र्दशन करने आता था । जो सभ्यता व संस्कृति लुप्त हो गयी थी सिर्फ मंदिर ही शेष था व खेतों में प्राचीन अवशेष व छोटे-छोटे मंदिर इस स्थान पर मिलते थे नवनिर्माण के समय इनका सही रूप में संरक्षण नही हुआ न जाने कितनी ही दुलर्भ पुरातात्विक महत्व की चीजें नष्ट हो गयी केवल कुछ हिस्सा ही पुरातत्व विभाग ने संरक्षित किया है । कितने दुख की बात है एक तरफ तो माल कल्चर हम अपना रहे है, अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कितना ही धन अपव्यय कर देते है ।दुसरी तरफ इस ओर ध्यान जाता ही नही है ।वास्तव में ऐतिहासिक धरोहरो की उपेक्षा एक अतुलनीय हानि है । इन अमूल्य प्राचीन सभ्यताओं की वास्तुकला के नमुने व संस्कुति को दर्शाने वाले ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है ।

_______________
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
यहां वीरभद्र प्रकट हुआ था ----- वीरभद्रेश्वर मंदिर (ऋषिकेश)
पिछली पोस्ट में मैने ऋषिकेश के वीरभ्रद्र क्षेत्र का इतिहास बताया था पर इस पोस्ट में यह बता दू कि क्यो इस क्षेत्र को वीरभद्र के नाम से जाना ...
-
भगीरथ घर छोड़कर हिमालय के क्षेत्र में आए। इन्द्र की स्तुति की। इन्द्र को अपना उद्देश्य बताया। इन्द्र ने गंगा के अवतरण में अपनी असमर्थता...
-
आदिकाल से बहती आ रही हमारी पाप विमोचिनी गंगा अपने उद्गम गंगोत्री से भागीरथी रूप में आरंभ होती है। यह महाशक्तिशाली नदी देवप्रयाग में अलकनंदा ...
-
बड़ सुख सार पाओल तुअ तीरे ! हम भी कुंभ नहा आए ! हरिद्वार के हर की पौड़ी में डुबकी लगाना जीवन का सबसे अहम अनुभव था। आप इसे...